
सीकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उदय सेवा संस्थान की ओर से बजाज रोड स्थित उदय सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में महिला अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर एड. सरोज मान
*कहा कि नारी सशक्तिकरण नारी में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। एड .रुखसार ने कहा कि, नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है।*एड .अंजू सैनी ने कहा कि समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कहा कि, दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है। एड .मंजू खेदड़ ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।*
*संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर ने बताया कि 8 महिला अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।*
*बड़गुजर ने बताया कि, महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। हालांकि आज भी महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान और अवसर नहीं मिलते। इसकी एक वजह* *महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में पता न होना है। ऐसी ही महिलाओ को संस्थान द्वारा सम्मान कर उनके अधिकारों से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ जाकिर बडगुजर,*
*समाजसेवीका सोनू* *सोनी,इंजीनियर रिंकू बैरवा, एड आकाश नेहरा ,युथ विंग अध्यक्ष रहीस खान,महिला विंग अध्यक्ष और सेंटर इंचार्ज रहीसा जाटू,प्रोजेक्ट हेड तैयाबा जाटू, अधिवक्ता ,सरोज मान, अंजू सैनी,मंजू खेदड़,रुखसार बानो, नजमा बानो, मुनकेश सहारण,गीता जाखड़,कशिश धाबाई आदि मौजूद रही।*